फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Toiled to get a place in the senior women's cricket team

Una News: सीनियर महिला क्रिकेट टीम में जगह पाने को बहाया पसीना

Mon, 03 Jun 2024 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 03 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Toiled to get a place in the senior women's cricket team
ऊना। अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए रविवार को ट्रायल का आयोजन इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम पर किया गया। इसमें जिलाभर से करीब 50 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनकर्ताओं ने मैदान पर पहुंची खिलाड़ियों में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेट कीपिंग, क्षेत्ररक्षण आदि हुनर को परखा। इसके आधार पर संभावित 27 खिलाड़ियों का चयन आयोजित होने वाले शिविर के लिए किया गया है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में सुहाना डढवाल, कृतिका, पलक चौधरी, मनी शर्मा, अर्षिता ठाकुर, अनन्या, तृषा, कृतिका, क्रिस्टी, आर्य, आशिमा शर्मा, दिव्यांशी, दिव्यांशी शर्मा, सुहानी, भूमि, वासु, प्रभजोत, चाहत राणा, स्नेह राणा, अंशिता संदल, सांची, आकर्षिता, खुशी, इशिता, वैभवी, कृतिका, समायरा आदि खिलाड़ियों का चयन सोमवार से शुरू होने वाले कैंप के लिए किया गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि खिलाड़ियों का कैंप सोमवार शाम 5:00 बजे से इंदिरा स्टेडियम ऊना में शुरू होगा, जिसमें उक्त सभी खिलाड़ी भाग लेंगे। रविवार को हुए ट्रायल में खिलाड़ियों का हुनर रखने के लिए चयनकर्ताओं में राहुल शर्मा व असीम कुमार ने भूमिका अदा की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी नौ जून से अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके लिए टीम के अंतिम चयन में कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed