फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Today the image of the MLA has changed from son to land mafia: Balbir

विधायक की छवि आज बेटा से बदलकर हुई भू माफिया : बलबीर

Mon, 18 Aug 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Today the image of the MLA has changed from son to land mafia: Balbir
बोले, अंब स्कूल में 1.30 करोड़़ के साइंस ब्लॉक का काम भी अधूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। अंब में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि विधायक की छवि, जो पहले नेता नहीं बेटा के नाम से प्रचारित हुई थी, आज बदलकर भू-माफिया की हो गई है। जब विधायक ने नगर पंचायत में कूड़ा संयंत्र की आधारशिला रखी थी, तब मंच से कही गई उनकी बातें अब खोखली साबित हो रही हैं। चुनाव के समय वे बेटा कहलाते थे, लेकिन ढाई साल के भीतर ही उन्होंने अपनी छवि बदल ली है। आरोप लगाया कि विधायक ने अपने गांव की पंचायत में खरीदी गई जमीनों के लिए सरकारी भूमि से रास्ता निकालने के नाम पर केवल क्रशर उद्योग से लाभ कमाने पर ध्यान दिया है। चाहे पुराने क्रशरों में हिस्सेदारी रखना हो या नए क्रशर खोलने की बात हो, सबमें उनका स्वार्थ जुड़ा हुआ है। चुनाव के दौरान विधायक ने ट्रक यूनियन से वादा किया था कि क्षेत्र में नया उद्योग लाएंगे, लेकिन न तो कोई नया उद्योग आया और न ही पुराने उद्योग सुरक्षित रहे। आज हालत यह है कि जो उद्योग पहले से चल रहे थे, वे भी बंद होने के कगार पर हैं। बलबीर सिंह ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कर व उपकर बढ़ाने और डीज़ल के दाम बढ़ाने की वजह से कोई भी उद्योगपति यहां उद्योग लगाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अंब की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में साइंस ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन आज तक उसका काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed