फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tobacco-free campaign will be run in six panchayats of Gagret.

Una News: गगरेट की छह पंचायतों में चलाया जाएगा तंबाकू मुक्त अभियान

Sun, 16 Nov 2025 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Tobacco-free campaign will be run in six panchayats of Gagret.
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश
विज्ञापन

एहतियातन तौर पर की जाएगी लोगों के स्वास्थ्य की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य खंड गगरेट के तहत छह पंचायतों में रविवार को विशेष तंबाकू मुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें चरणबद्ध तरीके से इन पंचायतों में जाकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही पंचायत स्तर पर तंबाकू जागरूकता समितियों का गठन किया जाएगा, जिनमें पंचायत प्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान 9 दिसंबर तक चलेगा।
अभियान के पहले चरण में जिन छह पंचायतों का चयन किया गया है, उनमें बढेड़ा राजपूतां, अपर गगरेट, घनारी, सलोह बैरी, ओएल और अमलैहड़ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से घर-घर जाकर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही हर पंचायत में एक जागरूकता समिति गठित की जाएगी, जिसके लिए एक एंबेसडर भी नियुक्त किया जाएगा। समिति का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। इन पंचायतों के अंतर्गत आने वाली दुकानों को तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए वैध लाइसेंस के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों को बच्चों को नशीले या तंबाकू से संबंधित उत्पाद न बेचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले स्तर पर यह अभियान 9 अक्तूबर से प्रारंभ किया गया है, जिसका समापन 8 दिसंबर को निर्धारित है। स्वास्थ्य खंड अधिकारी की ओर से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आशा वर्करों और पंचायत प्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड गगरेट में छह क्षेत्रों का चयन किया गया है। जल्द ही इन पंचायतों में अभियान शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. पंकज पराशर, स्वास्थ्य खंड अधिकारी, गगरेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed