फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tobacco Free Campaign: Health Department will conduct survey in Panchayats

तंबाकू मुक्त अभियान : स्वास्थ्य विभाग पंचायतों में करेगा सर्वेक्षण

Tue, 19 Nov 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Tobacco Free Campaign: Health Department will conduct survey in Panchayats
तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग और सदस्यों की भी सुनिश्चित की जाएगी भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलेभर की पंचायतों में स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू मुक्त पंचायत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेगी। यह अभियान आगामी वर्ष सितंबर तक जिले की पंचायतों में चलेगा। अभियान के पहने चरण में तो लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग सर्वेक्षण कर कितनी पंचायतें तंबाकू मुक्त हुईं हैं, इस बारे में पता लगाएगा।
टीबी मुक्त पंचायत अभियान के साथ पंचायतों में तंबाकू मुक्त पंचायत अभियान भी चल रहा है। आगामी एक वर्ष तक इस अभियान का संचालन जिले की सभी 245 पंचायतों में होगा। पंचायतों की ग्राम सभाओं में जाकर तंबाकू मुक्त पंचायत को लेकर प्रस्ताव भी पारित करवाए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर संबंधित पंचायत भी तंबाकू मुक्त होने के लिए प्रयास करेगी। बता दें कि इस अभियान को सही प्रकार से चलाने के लिए जिला उपायुक्त ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कोट्स
सभी पंचायतों में तंबाकू मुक्त अभियान चलाया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। लोगों से भी आग्रह है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जतिन लाल, उपायुक्त ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed