फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tire plant building completed in two and a half years, now waiting for machines

Una News: ढाई साल में टायर प्लांट का भवन तैयार, अब मशीनों का इंतजार

Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tire plant building completed in two and a half years, now waiting for machines
रामपुर वर्कशॉप के पास बना एचआरटीसी टायर रिट्रेड प्लांट का भवन - फोटो : Archive
पड़ताल
विज्ञापन

भवन के निर्माण पर खर्च किए हैं दो करोड़, एचआरटीसी की बसों के टायरों पर रबड़ चढ़ाने के लिए वर्तमान में 115 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा


रविंद्र शर्मा
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिपो की वर्कशॉप में टायर रीट्रेड प्लांट शुरू करने को लेकर सरकार सुस्त रवैया अपनाए हुए है। टायर रीट्रेड प्लांट के एक भवन को तैयार करने में ही दो साल से अधिक समय लग गया। हालांकि इस भवन के निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर ठेकेदार को अभी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसे लेकर बीते अप्रैल महीने में निगम द्वारा बनाई गई कमेटी ने भवन का निरीक्षण किया है।
भवन बन कर तैयार होने के बाद अब टायर रबड़ चढ़ाने वाली मशीनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मशीनों की खरीद को लेकर अभी तक टेंडर नहीं हुए है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट की कमी के कारण मशीनें खरीदने में देरी हो रही है। जिसके चलते यह प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। हालांकि निगम प्रबंधन तीन महीने में मशीनरी स्थापित कर प्लांट को शुरू करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

.........................


वर्ष 2023 में शुरू हुआ था निमार्ण कार्य
एचआरटीसी ऊना डिपो की वर्कशॉप में टायर रीट्रेड प्लांट का कार्य वर्ष 2023 में शुरू किया था। इस दौरान भवन निर्माण कार्य पर डेढ़ करोड़ खर्च किया जाना था लेकिन बाद में इसका बजट बढ़ा कर करीब दो कराेड़ कर दिया गया। इसमें मशीनों की खरीद एचआरटीसी को करनी है। पिछले ढाई वर्षों के दौरान निगम भवन का निमार्ण कार्य ही पूरा कर पाया है। पिछले एक सप्ताह में ही भवन के बाहर टाइल लगाने का कार्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
एचआरटीसी ऊना डिपो अपनी बसों के टायरों की गुणवत्ता सुधारने और समय की बचत के उद्देश्य से वर्कशॉप में ही टायरों पर रबड़ चढ़ाने की सुविधा विकसित कर रहा है। वर्तमान में ऊना डिपो को अपने खराब टायरों को रीट्रेडिंग के लिए करीब 115 किलोमीटर दूर जसूर और परवाणू भेजना पड़ता है। बसों की छत पर लदे टायर चालक और परिचालक के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। साथ ही सवारियों और अन्य राहगीरों के लिए भी यह जोखिम भरा साबित हो सकता है। निगम भले ही इस प्रक्रिया से ढुलाई का अतिरिक्त खर्च बचा लेता हो लेकिन बसों की समयसारिणी प्रभावित होना आम बात है।



बीते दिनों कमेटी ने ऊना का दौरा कर भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। मशीनों को लेकर टेंडर जल्द किए जाएंगे। तीन महीने के भीतर टायर रीट्रेड प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा।
-अजय वर्मा, उपाध्यक्ष एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed