फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tipper caught fire in Tahliwal, loss worth Rs 4 lakh

Una News: टाहलीवाल में टिपर में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Sun, 19 Jan 2025 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Tipper caught fire in Tahliwal, loss worth Rs 4 lakh
अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, 20 लाख की संपत्ति बचाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में रविवार सुबह एक ओवरलोड टिपर के केबिन में अचानक आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जब टिपर नंगल खुर्द से खनन सामग्री लेकर लुधियाना जा रहा था। घटना क्रिमका बिस्कुट फैक्ट्री के पास हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टीम में फायरमैन हरमेश चंद, कमल सिंह और ड्राइवर चंद्रशेखर शामिल रहे। अग्निशमन चौकी के प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। आग से टिपर के केबिन में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। इस हादसे में करीब चार लाख का नुकसान हुआ। हालांकि, समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख की संपत्ति को बचा लिया। टिपर चालक की सतर्कता और अग्निशमन टीम की तत्परता के कारण बड़ा नुकसान टाल दिया गया। इस घटना ने फिर वाहनों में नियमित रखरखाव और सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता पर जोर दिया है। पिछले हफ्ते भी इस क्षेत्र में पंचायत घर में गैस का सिलिंडर फटने से लाखों का नुकसान हुआ था। फिर से एक हफ्ते बाद क्षेत्र में दूसरी बार घटना घटित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed