फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Time period for submitting documents for birth certificate will soon increase

Una News: जन्म प्रमाणपत्र के लिए दस्तावेज जमा करवाने की जल्द बढ़ेगी समयावधि

Sun, 05 May 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Time period for submitting documents for birth certificate will soon increase
अमर उजाला इंपेक्ट
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा
क्षेत्रीय अस्पताल में दो दिन सोमवार और मंगलवार को ही जमा होते हैं दस्तावेज, अब 4 दिन की बनाई योजना
आशुतोष डोगरा

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के लिए दो दिन की समय अवधि को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इस प्रस्ताव में अस्पताल में एक अतिरिक्त डेटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती को लेकर मंजूरी मांगी गई है।
क्षेत्रीय अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज बनाने को लेकर बीते दिनों अमर उजाला की तरफ से मामला उठाया गया था। इस मामले पर अब अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लेते हुए लोगों की सुविधा के लिए समय अवधि बढ़ाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि अस्पताल में केवल सोमवार और मंगलवार को ही जन्म प्रमाणपत्र बनाने को लेकर दस्तावेज जमा होते हैं। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्र से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रबंधन ने लोगों को दो दिन के बजाय अब चार दिन तक दस्तावेज जमा करने को लेकर योजना बनाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन




कोट्स

जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए समय अवधि बढाई जाने की योजना है। इस मामले पर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए समय अवधि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर संजय मनकोटिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed