फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thunderstorm uprooted electrical wires, power outage in villages and cities for two to three hours

Una News: अंधड ने उखाड़ी विद्युत तारें, गांवों और शहरों में दो से तीन घंटे बत्ती गुल

Fri, 07 Jun 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm uprooted electrical wires, power outage in villages and cities for two to three hours
विद्युत बोर्ड को जिला में लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में बुधवार शाम को चली तेज हवाओं ने विद्युत बोर्ड को खासा नुकसान पहुंचाया है। तीनों डिवीजनों के तहत विद्युत बोर्ड को करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। तेज हवाओं से यहां बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है, यहां बिजली की तारें टूट गईं तो बिजली ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंची है, जिसे बहाल करने के लिए विद्युत कर्मियों को भी खूब कसरत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने के कारण संतोषगढ़ से लेकर ऊना शहर तक कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति दो से तीन घंटे तक बाधित रही। इस दौरान लोगों के कारोबार प्रभावित रहे। उधर, हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से यहां गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की तो बिजली कट के कारण खासा परेशान भी होना पड़ा। हालांकि ऊना शहर के अंब रोड के पास की मार्केट और क्षेत्र में दोपहर से बिजली न होने से दुकानदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों में बलदेव सिंह, हरनेक, मुकेश, अरविंद ने बताया कि बिजली न होने से दोपहर को गर्मी ने खूब पसीने छुड़ाए। इस बीच बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


जिला में तेज हवाओं से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान की प्रारंभिक सूचना है। बाकी डाटा भी कम्पाइल किया जा रहा है। यहां कहीं ज्यादा समस्या नहीं थी, वहां तत्काल प्रभाव से बिजली बहाल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईं. बलराज सांगर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल, ऊना

----
कुछ समय के लिए यहां पर मरम्मत कार्य के लिए कट लगाया गया था। अन्यथा ज्यादा समय के लिए बिजली नहीं गई है।
कुशल कुमार, एसडीओ, उपमंडल, ऊना-वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed