{"_id":"66cdb49404324c01cc010764","slug":"three-youths-injured-in-bike-accident-two-referred-to-pgi-una-news-c-93-1-ssml1048-131665-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाइक हादसे में तीन घायल, युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाइक हादसे में तीन घायल, युवक की पीजीआई में मौत
Wed, 28 Aug 2024 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
ऊना। थाना सदर के तहत घालुवाल पुल के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। इससे बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, जिसकी रास्ते में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कृष्ण कुमार और सूजल शर्मा निवासी सलोह अपने एक अन्य साथी के साथ एक बाइक पर सवार होकर घालुवाल पुल को पार कर ऊना की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुराना होशियारपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से कृष्ण कुमार और सूजल शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मगर सूजल शर्मा ने चंडीगढ़ ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।