फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three youths from Punjab arrested with heroin

Una News: हेरोइन के साथ पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three youths from Punjab arrested with heroin
ऊना। थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन युवकों को 11.37 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब के रूपनगर जिला के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार (30), निवासी मकान नंबर 452, इंद्रानगर नंगल, अमित राजपाल (32), निवासी गांव एवं डाकघर ठाणा, तहसील आनंदपुर साहिब, विशाल कुमार (32), निवासी गांव एवं डाकघर धवेटा, तहसील नंगल, जिला रूपनगर, पंजाब के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार थाना मैहतपुर की पुलिस सोमवार शाम को बनगढ़ क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गामे शाह की मजार के नजदीक तीन स्कूटी सवार युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने शक के आधार पर इनकी तलाशी ली। इसमें 11.37 ग्राम हेरोइन पाया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed