फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three trains arrived late in Una.

Una News: ऊना में देरी से पहुंचीं तीन ट्रेनें

Thu, 10 Sep 2026 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Three trains arrived late in Una.
ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर वीरवार को रेल यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी झेलनी पड़ी। हरिद्वार-अंब अंदौरा ट्रेन निर्धारित समय से 23 मिनट देरी से ऊना पहुंची। इसके अलावा गांधीनगर कैपिटल ट्रेन भी 16 मिनट विलंब से स्टेशन पहुंची। वहीं, यात्रियों की पसंदीदा वंदे भारत ट्रेन भी करीब 10 मिनट देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के देरी से पहुंचने को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के समय पर संचालन से ही वे आगे की बस या अन्य कनेक्टिविटी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना पाते हैं। ऐसे में ट्रेनों के विलंब से पहुंचने पर पूरा यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed