फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three person injured in bike and fire vehicle accident in mubarkpur una

दमकल वाहन से टकराई बाइक, तीन घायल

Sat, 04 Jun 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
three person injured in bike and fire vehicle accident in mubarkpur una
मुबारिकपुर में हादसे के बाद खड़ा दमकल वाहन। संवाद - फोटो : Una
अंब (ऊना)। क्षेत्र के मुबारिकपुर में शुक्रवार को एक बाइक की दमकल वाहन से टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग सवा दो बजे चिंतपूर्णी-मुबारिकपुर मार्ग पर मुबारिकपुर में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सामने जा रहे दमकल विभाग के वाहन के पिछले टायर से टकराती हुई अंदर जा घुसी। हादसे में सुमित निवासी उत्तर प्रदेश और बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने उठाया और उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बाइक सवार दो अन्य लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर अंब थाना पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल दमकल वाहन चिंतपूर्णी से संघनई के लिए जा रहा था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed