{"_id":"672e19a4a8d1a0cd2100176e","slug":"three-people-including-two-women-of-the-gang-involved-in-extorting-huge-amount-of-money-through-honey-trap-arrested-una-news-c-93-1-una1001-137712-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हनी ट्रैप कर मोटी राशि ऐंठने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हनी ट्रैप कर मोटी राशि ऐंठने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन काबू
विज्ञापन
नंगल गिरफ्तार दोनों महिलाओं को अदालत पेश करने ले जाती पुलिस । संवाद
रूपनगर पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालंधर निवासी सरगना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रूपनगर पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस छापे मार रही है। सिटी रूपनगर के प्रमुख इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरोह के लोग पहले हनी ट्रैप लगा भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं, फिर उसे ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठते थे। रूपनगर की ही एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि ममता व उसके पति रीपू दमन ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर पैसे भी ऐंठे। उसे किसी अन्य लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। मामले में सिमरन उसका दोस्त सन्नी व एक जालंधर निवासी संलिप्त हैं। मामला दर्ज कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।