{"_id":"6ae62e761342857f880c879d","slug":"three-months-imprisonment-and-an-order-for-420-lakh-in-compensation-for-a-bounced-cheque-una-news-c-93-1-una1025-212097-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चेक बाउंस पर तीन महीने की कैद, 4.20 लाख मुआवजे के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चेक बाउंस पर तीन महीने की कैद, 4.20 लाख मुआवजे के आदेश
Sat, 31 Oct 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। उधार की रकम लौटाने के लिए दिया गया 3.60 लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर ऊना की अदालत ने आरोपी को तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा शर्मा की अदालत ने शिकायतकर्ता को 4.20 लाख रुपये मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार फरवरी 2021 में आरोपी ने दुकान के लिए मशीनरी खरीदने के नाम पर शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने 20 जनवरी 2023 को लिखित रूप में देनदारी स्वीकार की। इसके बाद 25 जुलाई 2023 को 3.60 लाख रुपये का चेक दिया, जो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने 22 अगस्त 2023 को कानूनी नोटिस भेजकर भुगतान मांगा लेकिन आरोपी ने निर्धारित अवधि में रकम नहीं लौटाई। इसके बाद अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई।
दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्य देखने के बाद अदालत ने 30 अक्तूबर को आरोपी को दोषी करार दिया। वहीं, 31 अक्तूबर को सजा सुनाते हुए तीन महीने का साधारण कारावास और 4.20 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए। अदालत ने कहा कि चेक बाउंस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसे मामलों में नरम रुख अपनाना उचित नहीं है।