फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three jan suvidha kendra with 1.46 crores ready in Una

ऊना में 1.46 करोड़ से तीन जन सुविधा केंद्र बनकर तैयार

Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three jan suvidha kendra with 1.46 crores ready in Una
नैहरियां के समीप दोसड़का में बनकर तैयार जन सुविधा केंद्र। संवाद - फोटो : Una
अंब (ऊना)। नंदपुर, दोसड़का नैहरियां और गगरेट में 1.46 करोड़ रुपये लागत से तीन जन सुविधा केंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं। एनएच पर सफर करने वाले लोगों के लिए जन सुविधा केंद्र प्रदेश सरकार की एक नई पहल है। यहां लोग सफर की थकान मिटा सकेंगे। इसके अलावा यहां खाने-पीने तथा शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाइवे एक्सटेंशन-503 नंदपुर, एनएच-3 जालंधर-मंडी मार्ग पर गगरेट में 53-53 लाख रुपये की लागत से इन सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है। इसके लिए माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। वहीं नैहरियां के दोसड़का में प्रदेश सरकार की तरफ से पीडब्ल्यूडी ने 40 लाख रुपये की लागत से केंद्र का निर्माण किया है। इससे देव भूमि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन तथा धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों को प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से भी लाभकारी माना जा रहा है। यहां यात्रियों को निशुल्क शौचालय और पार्किंग की सुविधा मिलेगी। यहां महिला, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है। इसके साथ ही यात्री निशुल्क पार्किंग कर सकेंगे। इसके साथ ही इन केंद्रों में वर्षा शालिका का भी निर्माण किया गया है। जहां लोग आराम कर सकते हैं। इन केंद्रों में विश्राम कक्ष और इसके साथ ही कनफेशनरी और चाय पानी की दुकानें आउटसोर्सिंग से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों के संचालन के लिए लगाई खुली बोली
मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से नंदपुर, मुबारिकपुर और गगरेट में निर्मित पर्यटन जन सुविधा केंद्रों के संचालन के लिए खुली बोली का आयोजन किया गया। नंदपुर सुविधा केंद्र के लिए सबसे अधिक बोली 15,400 रुपये पर छूटी। मुबारिकपुर पर्यटन जन सुविधा केंद्र को किराये के लिए अधिकतम बोली 15,700 रुपये पर छूटी और गगरेट पर्यटन जन सुविधा केंद्र की बोली 6,000 रुपये पर छूटी। इसमें किराया अनुबंध की शर्तों और संचालन अवधि पांच वर्ष के लिए दिया गया है।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ
ऊना में तीन जन सुविधा केंद्रों का सीधा लाभ दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलने वाला है। हर वर्ष चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बाबा बड़भाग सिंह समेत कई धार्मिक स्थलों पर लाखों को संख्या में लोग आशीर्वाद लेने आते हैं। इसके अलावा कांगड़ा और चंबा के पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ऊना से होकर ही गुजरते हैं। ऊना में बनाए जन सुविधा केंद्रों से लोगों को रास्ते में रुकने समेत कई अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
एसडीओ पीडब्ल्यूडी हरगोविंद कौशल ने बताया कि विभाग की तरफ से नैहरियां के समीप दोसड़का में एनएच-3 के किनारे यात्री सुविधा केंद्र का 40 लाख रुपये लागत से निर्माण किया गया है।

चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। इसके तहत निर्मित यात्री सुविधा केंद्रों में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed