{"_id":"62aa1edff03867084a768db1","slug":"three-forests-caught-fire-in-una-district-huge-loss-to-forest-property-una-news-sml4122438127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जगह जंगलों में भड़की आग, दमकल टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जगह जंगलों में भड़की आग, दमकल टीम ने पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में जंगलों की आग घटनाएं थमने का नाम नहीं रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते तीन स्थानों पर जंगलों में आग भड़क गई। आग की इन घटनाओं में करीब 12 हजार की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
सभी मामलों में अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर के साथ लगते लालसिंगी में जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दूसरे मामले में मलाहत के जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से रिहायशी क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब दस हजार की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। तीसरे मामले में कोटला खुर्द के जंगल में तेजी से आग भड़क गई।
इस घटना में भी करीब दो हजार की वन संपदा का जलकर राख हो गई। इस संबंध में फायर स्टेशन अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को फैलने से रोका गया है।