फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three candidates are in the fray for the by-election of Pradhan in Ghanari.

Una News: घनारी में प्रधान के उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में

Sat, 28 Sep 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 28 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Three candidates are in the fray for the by-election of Pradhan in Ghanari.
प्रधान की मृत्यु के कारण घनारी में हो रहा उपचुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। उपमंडल गगरेट के गांव घनारी मे पंचायत प्रधान पद के लिए उपचुनाव करवाया जा रहा है। घनारी प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
पंचायत के प्रधान सरदार कर्म सिंह की बीमारी के कारण मृत्यु हो जाने की बजह से ये पद रिक्त हो गया था। 29 सितंबर को इस पद पर उपचुनाव हो रहे हैं। हालांकि अब सिर्फ मात्र छह माह का ही कार्यकाल पंचायत का शेष है, ऐसे में 3 नामांकन प्रधान पद के लिए आए हैं। चुनाव आयोग की तरफ से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 30 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। घनारी में कुल वोट 1735 हैं, जबकि कुल वार्ड 7 हैं। सात वार्ड के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। नामांकन करने वालों में पूर्व प्रधान कर्म सिंह के भाई विचित्र सिंह ने भी प्रधान पद के लिए नामांकन किया है। इसके अलावा शमशेर सिंह (सेना से सेवानिवृत्त) व सोमनाथ (किसान) भी मैदान में हैं। 29 सितंबर को इस पद के लिए चुनाव होगा और इसी दिन इसका परिणाम भी आ जाएगा। मतों की गिनती स्थानीय पंचायत घर में की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से चुनाव करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार इस पद के चुनाव लड़ रहे हैं। 29 सितंबर को ही चुनावों का नतीजा निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed