{"_id":"633b1fb1a45c543a9d0e2eb7","slug":"thousands-piligrim-take-darshan-in-chitpurnai-temle-una-news-sml423796342","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में अष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में अष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में अष्टमी पर विशेष पूजा अर्चना करते पुजारी वर्ग। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खासी चहल पहल रही। 26 सितंबर से शुरू हुए नवरात्रों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही। सबसे ज्यादा भीड़ रविवार को सप्तमी के दिन रही।
अष्टमी के दिन सोमवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार श्रद्धालुओं की भीड़ कम देखने को मिली। शाम 7:00 बजे तक 10,460 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाया। अभी तक नवरात्रों के पहले सात दिनों तक करीब 80 हजार श्रद्धालु मां के दरबार हाजिरी लगा चुके हैं। इन नवरात्रों में मंदिर न्यास की ओर से बेहतर प्रबंध किए होने के कारण श्रद्धालुओं को भी ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
मंदिर कांप्लेक्स में होमगार्ड जवानों ने भी अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाई। दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट की सुविधा मुहैया कराई गई। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को तीन जगह दर्शन पर्ची की सुविधा दी गई। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।