फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thousands of devotees took a dip in Brahmoti on Mauni Amavasya.

Una News: मौनी अमावस्या पर ब्रह्मोती में लगाई हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी

Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip in Brahmoti on Mauni Amavasya.
ब्रह्मोती में स्नान के उपरांत पूजा अर्चना करते महंत महेश गिरी जी व अन्य।
हिमाचल, पंजाब से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार, सुरक्षा के कड़े हो इंतजाम



संवाद न्यूज एजेंसी



मैहतपुर (ऊना)। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर बुधवार को क्षेत्र के धार्मिक स्थल ब्रह्मोती में स्नान करने वालों की भीड़ देखी गई। लोगों का तड़के स्नान के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बाद दोपहर तक जारी रहा। जो लोग महाकुंभ के चलते प्रयागराज नहीं जा पाए हैं, उन लोगों ने ब्रह्मोती में डुबकी लगाकर इस पावन पर्व पर पूजा-अर्चना की और भगवान ब्रह्माजी के दर्शन किए। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना तथा पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्मोती में स्नान के लिए आए। भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन के बंदोबस्त भी बौने नजर आए। यही कारण है कि स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई की भविष्य में ब्रह्मोती में पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे, ताकि भीड़ को काबू में रखा जा सके।

मौनी अमावस्या पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन के इंतजाम कही नजर नहीं आए। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतें भी पेश आईं। लोगों को यह कहते सुना गया कि भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के बंदोबस्त नाकाफी हैं। ब्रह्मोती को ऊना में छोटा हरिद्वार भी कहा जाता है। लोग मौनी अमावस्या, बैसाखी पर्व तथा अन्य तीज त्योहार पर स्नान करने तथा धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए विशेष तौर पर ब्रह्मोती पहुंचते हैं। ब्रह्म होती के महंत महेश गिरी ने बताया कि मौनी अमावस्या पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
विज्ञापन


उधर, एएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस ने पूरी तरह से सुरक्षा के इंतजाम कर रखे थे। लेकिन, भीड़ इतनी होगी इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि भविष्य में सुरक्षा के और अधिक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed