फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Those asking for votes in the name of Ram are deceitful: Raizada

राम का नाम लेकर वोट मांगने वाले छलिए : रायजादा

Tue, 14 May 2024 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Those asking for votes in the name of Ram are deceitful: Raizada
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आई, तो बड़े-बड़े वायदे किए थे। 15 लाख की बात करते थे। 450 का सिलिंडर 1200 का मिलने लगा। महंगाई चरम पर पहुंचा दी। सत्ता में आए तो युवाओं को अग्निवीर बना दिया। उन्होंने कहा कि राम का नाम लेकर वोट मांगने वाले छलिए हैं।
विज्ञापन

गगरेट और हरोली में आयोजित जनसभा के दौरान सतपाल रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने ऐसा क्या काम किया, जो लेफ्टिनेंट बन गए। क्या अनुराग अपने बेटे या परिवार से किसी को अग्निवीर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। कभी पाकिस्तान तो कभी अमेरिका की बात करते हैं। चुनावों के दौरान ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की याद आ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांग रही है। राम का लेकर वोट मांगने वाले छलिए हैं, जिन्हें सिर्फ वोट लेने से मतलब है। इसका उदाहरण प्रदेश में आई आपदा के दौरान साफ देखा गया। रायजादा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आदर्शों पर चलकर विकास करेंगे। अग्निवीर के खिलाफ संसद में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश की आवाज बनेंगे। इसके लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़ा, तो भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed