फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves created havoc by breaking locks of two shops in Ambota

Una News: अंबोटा में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने उड़ाई चिल्लर

Thu, 07 Nov 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves created havoc by breaking locks of two shops in Ambota
सामान को नहीं लगाया हाथ, पुलिस ने दुकानों का निरीक्षण किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित दो दुकानों के बुधवार-वीरवार मध्यरात्रि ताले तोड़कर शातिरों ने दहशत फैला दी है। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ने के बाद अंदर पड़े सामान की चोरी नहीं की बल्कि गल्ले में पड़ी चिल्लर पर ही हाथ साफ किया। इस दौरान शातिर दोनों दुकानों से करीब छह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने मौका पर पहुंच कर चोरों का निशाना बनी दुकानों का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबोटा के सामने स्थित मनोहर दी हट्टी और पप्पू दी हट्टी में बुधवार-वीरवार मध्य रात्रि चोरों ने चोरी की है। मनोहर अंबोटा के प्रमुख किराना व्यवसायी हैं तो पप्पू दी हट्टी में कंफेक्शनरी संबंधी सामान मिलता है। दोनों की दुकानदारों के अनुसार बुधवार रात्रि जब वे दुकानें बंद करके अपने घरों को गए तो सब ठीक था। वीरवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी गगरेट पुलिस को दी गई। दुकानदार भी इस बात से दंग हैं कि चोरों ने अंदर पड़े सामान को हाथ नहीं लगाया बल्कि गल्ले खोलकर अंदर रखी चिल्लर पर ही हाथ साफ किया। दोनों दुकानदारों की करीब छह हजार रुपये की चिल्लर शातिर चोर उड़ा ले गए। दुकानदारों ने इस चोरी को लेकर एक स्थानीय युवक पर भी शक जाहिर किया है। इसके बाद गगरेट पुलिस चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए जुट गई है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी का रिकॉर्ड लिया गया है। जल्द आरोपियों के बारे पता कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed