फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves broke the locks of three shops in Santoshgarh

Una News: संतोषगढ़ में चोरों ने तीन दुकानों के तोड़े ताले

Wed, 21 May 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of three shops in Santoshgarh
16 हजार की नकदी और नोटों से बने हार ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नूरपुर पेटी मार्ग पर स्थित दुकानों में मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकानों से करीब 16 हजार की नकदी एवं मनियारी की दुकान से नए नोटों से बने हारों पर हाथ साफ किया। संतोषगढ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के नए बस स्टैंड के समीप चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानों में लगे कैमरों के तार काट कर डीवीआर भी साथ ले गए। वहीं, मेडिकल स्टोर से कुछ नकदी और दुकान में रखा समान बिखेर गए। दुकानदारों ने इस बाबत संतोषगढ़ पुलिस में शिकायत दी। संतोषगढ़ पुलिस ने बताया कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। दुकानों के आसपास और शहर के चौकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed