फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves broke into two shops, stole nine kilograms of silver and cash worth Rs 50,000

Una News: दो दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध, नौ किलोग्राम चांदी और 50,000 की नकदी चोरी

Mon, 14 Apr 2025 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into two shops, stole nine kilograms of silver and cash worth Rs 50,000
पंजावर और कोटला कलां में हुई वारदातें, सीसीटीवी में दिखे आरोपी
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर और ज्वेलर की दुकान पर हुई चोरी
चोरों ने शटर का ताला कटर से काट दिया वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में दो स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने एक ज्वेलर की दुकान से करीब नौ किलोग्राम चांदी और मेडिकल स्टोर से 50,000 रुपये की नकदी उड़ा ली। दुकानों में लगे सीसीटीवी में आरोपी नजर आए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों मामलों की पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक पहला मामला पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में सामने आया। दुकानदार नितिन बग्गा निवासी गांव गगरेट तहसील घनारी जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजावर गांव के बाजार में उसकी ज्वेलर की दुकान है। शनिवार शाम के समय वह अपनी दुकान बंद करके घर चलाया गया। रविवार को दुकान बंद थी। रविवार देर रात 02:30 बजे उसे फोन आया कि उसकी दुकान में चोरी हो गई। कहा कि जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसके दो व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में दाखिल होते नजर आए। आरोपियों ने शटर का ताला कटर से काटा और अंदर लगा शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। चोरों ने दुकान में रखे चांदी के बर्तन, मूर्तियां और चांदी के गहने व छतर और करीब सवा किलो पुरानी चांदी चुरा ली। चोर कुल मिलाकर करीब नौ किलोग्राम चांदी चुराकर ले गए। वहीं, सोने के गहने सेफ में बंद थे, जिसे चोर खोल नहीं पाए। दूसरा मामला थाना सदर के तहत कोटला कलां में पेश आया। शिकायतकर्ता भारत भूषण निवासी गांव कोटला कलां, जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि बाबा बाल जी गेट के पास उसका मेडिकल स्टोर है। दुकान पर रखा लड़का जब रविवार सुबह दुकान पर आया तो ताला गायब पाया। दुकान के अंदर जब देखा तो गल्ले में रखी नकदी और सिक्के गायब मिले। साथ ही गोशाला के लिए रखा हुआ दानपात्र टूटा हुआ पाया गया। आकलन करने पर पाया कि दुकान में कुल 49300 रुपये की नकदी पड़ी थी। सारी नकदी दुकान से गायब मिली। दुकान में लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दिया कि चोरी करने वाला चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखी सारी नकदी ले गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed