फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   thieft case

बेटे ने चुराई पिता की बाइक, कबाड़ी को छह हजार में बेची

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
thieft case
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बसाल क्षेत्र में बेटे ने ही अपने पिता की बाइक चुराकर कबाड़ी को बेच डाली। कबाड़ी ने यह बाइक आगे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। बाइक शाहतलाई में दिखने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो चोर बेटा ही निकला। इस मामले के उजागर होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसाल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 अगस्त को रात के समय घर के बाहर से उनकी बाइक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। बीते चार अक्तूबर को उक्त व्यक्ति बाबा बालक नाथ जी के मंदिर दियोट सिद्ध गया हुआ था। वहां पर इसने अपनी बाइक को शाहतलाई में किसी व्यक्ति के पास देखा है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि घर से बाहर से बाइक कोई और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता व्यक्ति का बेटा ही चुराकर ले गया था। जिसने उसने शाहतलाई में एक कबाड़ी को छह हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। कबाड़ी ने यह बाइक करीब 20 हजार रुपये में आगे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। हालांकि, आरोपी बेटे की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। क्योंकि आरोपी चोरी के किसी अन्य केस में पहले से ही गिरफ्तार है। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटे को बेदखल कर रखा है। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कार चुराने के प्रयास में पुलिस केस दर्ज
ऊना। जिला मुख्यालय के टक्का रोड में एक निजी अस्पताल के समीप पार्किंग से कार चुराने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज में भी दो संदिग्ध दिखे हैं। इनकी तलाश पुलिस कर रही है। बता दें कि बीते रविवार रात को दो बाइक सवार युवकों ने टक्का रोड में कार चुराने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपियों को दबोचने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed