{"_id":"67d6e11691137e9503091213","slug":"they-used-to-sit-on-the-benches-in-the-rain-shelter-and-abuse-others-the-youth-picked-them-up-una-news-c-93-1-una1002-148715-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रेन शेल्टर में बने बेंचों पर बैठकर निकालते थे गालियां, युवाओं ने उठा लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रेन शेल्टर में बने बेंचों पर बैठकर निकालते थे गालियां, युवाओं ने उठा लिए
विज्ञापन
पोस्टर चिपकाकर लिखा -आपके घर में भी हैं मां-बेटियां
रेन शेल्टर में लगे सीमेंट और कंक्रीट के बेंच गायब करने के मामले में आया नया मोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। दियोली गांव के पंचायत घर के सामने बने रेन शेल्टर में सीमेंट और कंक्रीट से बने बेंचों की सीटें बीते रविवार की रात को गायब हो गईं। मामले में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। एक सप्ताह बाद रविवार को इसमें एक नया चैप्टर सामने आया। इस रेन शेल्टर में किसी ने टाइप किए हुए पर्चे चिपका कर बेंचों को उखाड़ने का कारण बताया और यहां बैठने वाले लोगों को संदेश दिया कि आप सब के घर में मां, बहन, बहुएं और बेटियां हैं। यहां बैठकर मां बहन की गालियां देना आपको शोभा नहीं देता। बेंचों की सीटें चोरी नहीं हुई हैं, बिल्कुल सुरक्षित हैं और हमारे पास हैं। हम आपका आदर करते हैं। बस आप अपना नजरिया बदलें। इन पर्चों के सामने आने से पूरे मामले से पर्दा उठ गया है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही युवकों ने इन लोगों को सबक सिखाने के मकसद से यह सब किया। अब ये मामला पंचायत में पूरी तरह से गरमा गया है और पंचायत भी इस बात के समर्थन में आ गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर लोगों खासकर महिलाओं को परेशान करना सरासर गलत है और इसका संज्ञान लिया जाएगा। ग्राम पंचायत प्रधान पूर्ण सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत पंचायत में की जानी चाहिए थी। अब मामला सामने आया है और यहां बैठने वालों को सभ्य तरीके से बैठने की हिदायत दी जाएगी।