फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be no compromise on quality in road construction works: Vivek

सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : विवेक

Fri, 16 May 2025 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
There will be no compromise on quality in road construction works: Vivek
बोले- प्रगति पर चल रहे कार्यों की धरातल पर समीक्षा करें अधिकारी
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिकारियों के साथ खंड विकास भवन बंगाणा में बैठक की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फील्ड में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। विकास कार्यों को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों की प्राथमिकता स्पष्ट है। हर गांव तक पक्की सड़क और हर घर को बेहतर यातायात सुविधा पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। जनता की लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान अब निकट है। सरकार की ओर से क्षेत्र की दर्जनों सड़कों को स्वीकृति दी जा चुकी है। जोगी पंगा से लाम, झंबर, लाठियाणी से कोहडरा, भयावी से बड़सर समेत दर्जनों ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है। सड़कों एवं पुलों का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी, बल्कि आवाजाही भी सुगम होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। सड़क निर्माण जैसे कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ सुशील कुमार, अरविंद लखनपाल, राम आसरा शर्मा, सुदेश शर्मा के अलावा लोनिवि के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed