फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be detailed investigation of tenders allotted in municipal bodies: Raizada

नगर निकायों में आवंटित टेंडर की होगी विस्तृत जांच : रायजादा

Thu, 26 Dec 2024 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
There will be detailed investigation of tenders allotted in municipal bodies: Raizada
बोले-भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत करेगी काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि नगर निकायों में भ्रष्टाचार के मामलों की रोकथाम के लिए जल्द ही आवंटित किए गए टेंडर की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। दो दिन पहले नगर परिषद मैहतपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए कनिष्ठ अभियंता का मामला उसी का जीता जागता उदाहरण है। वह सरकार से मांग उठाने जा रहे हैं कि इस मामले की जांच को केवल मात्र रिश्वत तक सीमित न रखा जाए। मैहतपुर नगर परिषद में टेंडर के आवंटन की भी विस्तृत जांच की जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी नगर निकायों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। प्रदेश सरकार का यह दायित्व है कि इस मामले की विस्तृत जांच करवाई जाए और सरकार इस मामले पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेगी। पूर्व विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह मुद्दा विहीन हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के नेता समोसे और जंगली मुर्गे तक उलझ कर रह चुके हैं। बेहतर होगा यदि भाजपा के लोग जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed