फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was silence in the district court due to lawyers' strike

Una News: वकीलों की हड़ताल से जिला न्यायालय में पसरा सन्नाटा

Wed, 05 Mar 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
There was silence in the district court due to lawyers' strike
कामकाज हुआ प्रभावित, कल भी जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का भी किया जाएगा बहिष्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला न्यायालय परिसर ऊना में अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में अधिवक्ताओं ने लगातार तीसरे दिन अदालतों का बहिष्कार किया। इससे जिले की सभी अदालतों का कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण जिला अदालत ऊना में सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को जिला न्यायालय ऊना में सुनवाई के लिए विभिन्न अदालतों में लगभग 450 के करीब केस रखे गए थे लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण कोई प्रभावी कार्य नहीं हो पाया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव फांडा ने कहा कि जब तक अधिवक्ता संशोधन विधेयक को केंद्र सरकार पूरी तरह निरस्त नहीं करती, वकीलों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कल भी जिला अदालत में वकील काम नहीं करेंगे और आने वाले समय में संघर्ष के लिए जो समन्वयक कमेटी बनाई गई है यदि वह तय करती है तो राष्ट्रीय लोक अदालत का भी बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र हरि पाल, आशीष सचदेवा, विवेक सहजपाल, जगदीप सहजपाल, रोहित भारद्वाज, रीना देवी, रविता, वरुण धीमान, पंकज रानी, कुसुम, मक्खन भाटिया, मोहम्मद मुस्तफा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।


अंब न्यायालय में भी काम प्रभावित
अधिवक्ताओं की ओर से अपनी मांगों को लेकर की गई हड़ताल के दौरान अंब न्यायालय में तीनों कोर्ट मिलाकर हर रोज लगभग करीब 150 लोगों के मामले प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार तक अंब न्यायालय के तीनों कोर्ट में 3000 के करीब मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को ध्यान में नहीं रखा गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed