{"_id":"60ec77fc8ebc3ec7d8772cb8","slug":"there-was-power-failure-in-the-district-all-day-businessmen-and-people-upset-una-news-sml376689020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर में पावर कट, कारोबारी समेत लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर में पावर कट, कारोबारी समेत लोग हुए परेशान
विज्ञापन
ऊना। जिले में विद्युत बोर्ड के सुरक्षा उपकरणों की जांच, विद्युत फीडरों और लाइनों की मरम्मत के चलते सोमवार को जिले में पावर कट रहा। इससे कारोबारियों समेत लोग बेहाल रहे। दोपहर तक लोग गर्मी से परेशान रहे। कारोबारी भी दुकानों के बाहर ही डटे रहे। दोपहर बाद बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।
विद्युत लाइनों की मरम्मत और टेस्टिंग के लिए कांगड़ा से विशेष टीम ऊना पहुंची। टीम ने यार्ड और विद्युत उपकरणों की जांच की। हालांकि दोपहर बाद तेज बारिश के कारण लाइनों की मरम्मत रोकनी पड़ी। विद्युत बोर्ड ने सुबह 10 से शाम पांच तक बिजली बंद करने की सूचना दी गई थी, लेकिन शाम पौने सात बजे तक विद्युत बहाल हो पाई। जिले में बिजली बंद होने से कारोबार ठप रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिले की निजी लैबों में मरीजों के कई टेस्ट नहीं हो पाए। इसके अलावा ऊना सहित मैहतपुर, गगरेट, हरोली, बंगाणा, दौलतपुर चौक के बाजारों में कारोबार ठप रहा। मिठाई कारोबारियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। बिजली न होने के कारण इलेक्ट्रिक तराजू भी ठप हो गए। इसके कारण यूपीएस बैटरी का इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन
कई दुकानदारों ने बिजली न होने के पुराने तराजू निकालकर काम चलाया। दंत चिकित्सक भी बिजली न होने के कारण काम नहीं कर पाए। कारोबारी में दीपक, अश्वनी, शम्मी राणा, मुकेश साहनी, चमन, रामजी दास, संजय ने कहा कि सोमवार को बिजली न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विद्युत बोर्ड के ट्रांसमिशन विंग के एसडीओ दीपक कुमार का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों की जांच और विद्युत फीडरों एवं विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते बिजली बंद की गई थी। उन्होंने बताया कि बिजली बंद को लेकर पहले ही सूचना दे दी गई थी। उन्होंने ने बताया कि मंगलवार को भी जिला में बिजली बंद रहेगी।