फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was a long traffic jam in the city in the evening, ambulance got stuck.

Una News: शहर में शाम के समय लगा लंबा जाम, एंबुलेंस फंसी

Sun, 16 Nov 2025 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
There was a long traffic jam in the city in the evening, ambulance got stuck.
ऊना शहर में शनिवार शाम को लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में शनिवार शाम लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी फंस गई। रविवार के अवकाश के चलते लोग शनिवार शाम को ऊना होते हुए अपने घरों की ओर रवाना होते हैं, जिसके कारण चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात रेंग-रेंग कर आगे बढ़ता रहा। शहर में ट्रैफिक जाम अब आम समस्या बन गई है। आए दिन होने वाली इस परेशानी का समाधान प्रशासन अभी तक नहीं ढूंढ पाया है। शनिवार शाम पांच बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया, जो लगभग एक घंटे तक रुक-रुककर चलता रहा। स्थिति यह रही कि आईएसबीटी से लेकर रोटरी चौक और शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
शनिवार को बाहरी क्षेत्रों और अन्य राज्यों से लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं, जिसके कारण एनएच पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में जगह-जगह पर मौजूद क्रॉसिंग भी जाम का प्रमुख कारण हैं। रेड लाइट चौक, ऊना बस स्टैंड के पास, रोटरी चौक और मिनी सचिवालय के पास बनी क्रॉसिंग पर से वाहन गुजरते ही एनएच की एक लेन अवरुद्ध हो जाती है, जिससे जाम लगना आम हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शाम के समय शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर ट्रैफिक को सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed