फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was a great deal of hustle and bustle in the markets of Una on the occasion of Raksha Bandhan.

Una News: रक्षाबंधन पर्व पर ऊना के बाजारों में खूब रही चहल-पहल

Thu, 27 Aug 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
There was a great deal of hustle and bustle in the markets of Una on the occasion of Raksha Bandhan.
ऊना। रक्षाबंधन को लेकर वीरवार को ऊना के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। दिनभर दुकानों पर राखी की खरीद को लेकर ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए राखी, मुंह मीठा करवाने के लिए मिठाई और अन्य सामान की खरीदारी की। बच्चों में भी राखी को लेकर उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार अभिभावकों के साथ राखी की खरीदारी की। इस बीच कई दुकानदारों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उपहारों का ऑफर भी दिया। दूसरी ओर रक्षाबंधन के त्योहार पर इस बार बाजार में महंगाई का असर सबसे ज्यादा मिठाइयों पर दिखाई पड़ा है। चीनी के दाम बढ़ने के कारण मिठाई तैयार करने की लागत बढ़ गई है, जिसके चलते कई मिठाइयों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राखियों के दामों में कोई खास बदलाव नहीं आया है और पिछले साल के दामों अनुसार ही बिक रही हैं। इससे राखी खरीदने पहुंच रही महिलाओं को कुछ राहत मिल रही है। बाजार में राखियां 20 से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध हैं लेकिन दुकानदारों का कहना है कि इस बार राखियों के रेट में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। दूसरी ओर मिठाई खरीदने पर ग्राहकों को पिछले साल की तुलना में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


एचआरटीसी में बहनों के लिए फ्री सफर, शिकायत नंबर जारी
बहनों के लिए रक्षाबंधन पर्व पर एचआरटीसी की ओर से बस में निशुल्क सफर करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक रहेगी। किसी प्रकार की असुविधा के लिए 01975 223938 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन



इस बार राखियों के रेट पिछले साल जैसे ही है, इसलिए खरीदारी में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि मिठाई के दाम बढ़ने से त्योहार का कुल बजट बढ़ गया है। भाई के लिए राखी के साथ मिठाई देना परंपरा है, इसलिए मिठाई कम मात्रा में खरीदने का विचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रितु शर्मा, बडहाला।
-----------------
राखियां खरीदने में इस बार ज्यादा महंगाई महसूस नहीं हुई। दुकानदारों ने पिछले साल के आसपास ही रेट बताए हैं लेकिन मिठाई के दाम बढ़े हुए हैं। परिवार में कई भाइयों को राखी बांधनी हो तो मिठाई पर खर्च काफी बढ़ जाता है। महंगाई के कारण अब लोग कीमत देखकर ही मिठाई की मात्रा तय कर रहे हैं।
-पूजा शर्मा, चताड़ा

इस बार राखियों के दाम पिछले साल के आसपास ही रखे गए हैं। बाजार में सस्ती से लेकर महंगी और डिजाइनर राखियां उपलब्ध हैं लेकिन सामान्य राखी खरीदने वाले ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। त्योहार वाले दिन अच्छी बिक्री रहने की उम्मीद है।

-अनुराग शर्मा, राखी विक्रेता ऊना
-------------------
चीनी मिठाई बनाने में प्रमुख सामग्री है। इसके दाम बढ़ने का सीधा असर उत्पादन लागत पर पड़ता है। इस बार ग्राहकों को भी मिठाई के बढ़े हुए रेट का सामना करना पड़ रहा है। हमारी कोशिश है कि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े और गुणवत्ता भी बरकरार रहे।
-सुरेश कुमार, हलवाई, ऊना

मिठाई दाम पहले अब

गुलाब जामुन 180 200
रसगुल्ले 200 240
बेसन 180 200
मोतीचूर लड्डू 180 220
बेसन लड्डू 200 240
पेठा 400 430
कलाकंद 400 430
पतिसा 240 260
सिंपल बर्फी 400 440
मलाई बर्फी 450 500
पेड़ा बर्फी 300 340
चने की बर्फी 460 500
जलेबी 240 से 350, 400 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed