फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   there should be action against protestors

पाकिस्तान के नारे लगाने वाले पर हो कार्रवाई

Fri, 26 Feb 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 26 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
there should be action against protestors

एबीवीपी ने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले एसएफआई कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी ने पुलिस को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस दौरान युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

विज्ञापन


इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रदेश सरकार की होगी। परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। परिषद कार्यकर्ताओं ने आरोप जड़ा कि इस मामले पर शिमला में एफआईआर दर्ज की गई। शिमला पुलिस का कहना है कि मामला ऊना पुलिस को सौंप दिया गया है। लेकिन, ऊना पुलिस ने उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। यह बेहद खेदजनक है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि एसएफआई के नेता के खिलाफ देशद्रोही एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। जिससे आने वाले समय में कोई भी देश के खिलाफ कुछ लिखने, बोलने और कुकृत्य करने का दुस्साहस न जुटा सके। उन्होंने कहा कि यदि उनकी इस मांग को अनदेखा किया गया तो एबीवीपी को सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं में रजत ठाकुर, जिला संयोजक विशाल वर्मा, कृष्ण लाल, आकाश ठाकुर, शरद शर्मा, विवेक, अभिनंदन, अमनप्रीत, साहिल ठाकुर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed