{"_id":"1146474de2bf6f3c9532260881629c0a","slug":"there-should-be-action-against-protestors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के नारे लगाने वाले पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के नारे लगाने वाले पर हो कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले एसएफआई कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी ने पुलिस को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस दौरान युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रदेश सरकार की होगी। परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। परिषद कार्यकर्ताओं ने आरोप जड़ा कि इस मामले पर शिमला में एफआईआर दर्ज की गई। शिमला पुलिस का कहना है कि मामला ऊना पुलिस को सौंप दिया गया है। लेकिन, ऊना पुलिस ने उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। यह बेहद खेदजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि एसएफआई के नेता के खिलाफ देशद्रोही एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। जिससे आने वाले समय में कोई भी देश के खिलाफ कुछ लिखने, बोलने और कुकृत्य करने का दुस्साहस न जुटा सके। उन्होंने कहा कि यदि उनकी इस मांग को अनदेखा किया गया तो एबीवीपी को सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं में रजत ठाकुर, जिला संयोजक विशाल वर्मा, कृष्ण लाल, आकाश ठाकुर, शरद शर्मा, विवेक, अभिनंदन, अमनप्रीत, साहिल ठाकुर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन