फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is panic among traders regarding the marking of land in Bangana Bazaar.

Una News: बंगाणा बाजार में भूमि की निशानदेही को लेकर व्यापारियों में हड़कंप

Sat, 11 Oct 2025 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
There is panic among traders regarding the marking of land in Bangana Bazaar.
15 से पहले होगी निशानदेही, 22 के बाद हटाए जाएंगे अवैध निर्माण और कब्जे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा बाजार में अवैध कब्जे हटाने को लेकर जिला प्रशासन के आदेश के बाद कई व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। न्यायालय के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन बाजार क्षेत्र में जमीन की निशानदेही की प्रक्रिया 13 अक्तूबर से शुरू करेगा। 15 तक यह मुहिम जारी रहेगी। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। निशानदेही की प्रकिया पूरी होने के बाद अवैध कब्जाधारकों को सात दिन का नोटिस थमाया जाएगा। 22 अक्तूबर से पहले अवैध निर्माण करने या कब्जे हटाने होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि 22 अक्तूबर के बाद कब्जे नहीं हटाए तो जेसीबी मशीनों के माध्यम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसी सूचना के बाद बंगाणा में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल प्रशासन को लंबे समय से बंगाणा बाजार में अवैध निर्माण और कब्जों को लेकर शिकायते मिल रही थीं। जांच में कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर कब्जे पाए जाने के बाद प्रशासन ने अब सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। निशानदेही के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि कौन-सी भूमि सरकारी है और किन व्यक्तियों ने उस पर अवैध कब्जा किया है।

व्यापारी दस्तावेज खंगालने में जुटे
प्रशासन के आदेश की सूचना के बाद कई व्यापारी भूमि और दुकानों के दस्तावेज खंगालने में जुट गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि उनकी भूमि सरकारी तो नहीं है। दुकानदार राजेश पाल, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सुदेश कुमार, विपिन राणा और राजेंद्र सहित कई अन्य ने बताया कि कई दुकानों के दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कुछ व्यापारी प्रशासन की पहल का स्वागत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन



कोट्स
यह कदम बाजार की व्यवस्था सुधारने, यातायात को सुगम बनाने और सार्वजनिक भूमि को पुनः सरकारी नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करें और स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटा लें। कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी। -सोनू गोयल, उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) बंगाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed