फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is no MRI facility in the regional hospital Una, patients are getting worried

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एमआरआई की सुविधा नहीं, परेशान हो रहे मरीज

Wed, 02 Oct 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Oct 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
There is no MRI facility in the regional hospital Una, patients are getting worried
ऊना। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को एमआरआई की सुविधा न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार वरिष्ठ नागरिकों और अन्य सामाजिक संगठन आवाज बुलंद कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो सका है। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी लैब में जाकर एमआरआई करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में नई इमारतों का निर्माण हो रहा है, लेकिन कई आवश्यक सुविधाओं की कमी बनी हुई है। यहां रोजाना औसतन 700 से 800 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें से 30 से 40 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक एमआरआई करवाने की सलाह दी जाती है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन सही निदान न होने के कारण कई मामलों में एमआरआई की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

दुर्घटना के शिकार व्यक्ति और बुजुर्ग मरीजों के लिए निजी लैब से एमआरआई करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस संबंध में वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना ने बार-बार मांग उठाई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। निजी लैब में साधारण एमआरआई के लिए 3,000 से 5,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए संभव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों को मिलनी चाहिए एमआरआई की सुविधा
वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने कहा कि जब हर क्षेत्र में विकास हो रहा है, तो स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार को नई और आधुनिक मशीनें अस्पताल में स्थापित करनी चाहिए। इसके साथ ही विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती भी जरूरी है। अस्पताल में यदि चिकित्सक किसी मरीज को एमआरआई कराने के लिए कहते हैं, तो उन्हें निजी लैब का रुख करना पड़ता है। यह समस्या जल्द सुलझानी चाहिए और अस्पताल में कम दाम पर एमआरआई की सुविधा मिलनी चाहिए।





यह मांग हमारे ध्यान में है। इसे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। अभी मेडिकल कॉलेज में ही एमआरआई की सुविधा मिलती है। अगर विभाग की तरफ एमआरआई मशीन व संबंधित स्टाफ मुहैया करवाया जाता है तो इस सुविधा को तभी शुरू किया जा सकता है।
- डॉ. संजय मनकोटिया, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed