{"_id":"68249c369f6bd5cc9704a36e","slug":"there-is-no-increase-in-the-number-of-devotees-in-chintapurni-temple-una-news-c-93-1-una1002-153755-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में नहीं आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में नहीं आई तेजी
विज्ञापन
संक्रांति पर सवेरे मंदिर में मामूली चहल पहल दिखी
चिंतपूर्णी में दुकानदार पिछले एक हफ्ते से झेल रहे मंदी की मार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। संक्रांति पर सवेरे मंदिर में मामूली सी चहल पहल देखी गई। चिंतपूर्णी में दुकानदार पिछले एक हफ्ते से मंदी की मार झेल रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद थी कि युद्ध विराम और सीजफायर के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ ही दिनों में पंजाब और अन्य राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि गर्मियों की छुट्टियों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा और उनकी बिक्री बढ़ेगी। चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन का कहना है कि वे श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।