फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is little hope of rain, farmers sow wheat in the fields without moisture

Una News: बारिश की उम्मीद कम, किसानों ने खेतों में बिना नमी के ही कर दी गेहूं की बिजाई

Sat, 16 Nov 2024 04:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
There is little hope of rain, farmers sow wheat in the fields without moisture
गैर सिंचित इलाकों में भी किसानों ने बिजाई प्रक्रिया की पूरी
विज्ञापन

किसानों ने कहा-बिजाई के दो हफ्ते में बारिश होती है तो बीज हो जाएगा अंकुरित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में करीब ढाई माह से बारिश नहीं हुई है। इससे गैर सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई में देरी हुई है। कई क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं की फसल की बिजाई बिना बारिश के ही कर दी। इसमें गैस सिंचित इलाके भी शामिल हैं। किसानों का मानना है कि अगर बारिश फसल बिजाई के कुछ समय बाद हो गई तो भी फसल की वृद्धि अच्छे तरीके से हो जाएगी। लेकिन, देरी से फसल की बिजाई पैदावार को प्रभावित करती है।

जानकारी के मुताबिक जिले में करीब 35000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर गेहूं की बिजाई होती है। इसमें से 65 प्रतिशत हिस्सा ऐसा है, जहां सिंचाई सुविधा नहीं है और बारिश पर निर्भर खेती होती है। नवंबर की शुरुआत में गेहूं की बिजाई आरंभ हो जाती है। इस बार बारिश के इंतजार में बिजाई प्रक्रिया रुकी रही। किसानों को उम्मीद रही कि 10 नवंबर के आसपास बारिश होगी। लेकिन, आधा माह बीतने के बाद भी बारिश नहीं हुई। इसके बाद किसानों ने बिना बारिश के ही गेहूं की बिजाई करना उचित समझा।
विज्ञापन


किसान रवि कुमार, सुरेश सैनी, राकेश स्याल, बलबीर चंद, आकाश ठाकुर सहित अन्य ने कहा कि गेहूं की बिजाई समय पर होना बेहद जरूरी है। वर्तमान में खेतों में नमी बिल्कुल भी नहीं है। मजबूरन इसी स्थिति में बिजाई करनी पड़ी। उम्मीद है कि कुछ दिन के भीतर बारिश होगी और फसल अच्छे तरीके से अंकुरित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर दो सप्ताह तक बारिश नहीं होती तो फसल खराब होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स



Iजिलेभर के किसानों को कृषि विभाग की ओर से गेहूं का उन्नत बीज उपलब्ध करवाया गया है। बारिश नहीं होने के कारण कई इलाकों में बिजाई प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उम्मीद है कि जल्द बारिश होगी, जिससे किसान बेहतर तरीके से बिजाई कर पाएंगे। I

कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article