फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki echoes with the cheers of

Una News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों की गूंज

Wed, 26 Mar 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki echoes with the cheers of
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की हिमुडा कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पावन कथा का रसपान कराया गया। कथा वाचक आचार्य जगमोहन शास्त्री के सुमधुर वचनों के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। चौथे दिन की कथा का प्रमुख आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग रहा। जब कथावाचक ने भक्तों को श्रीकृष्ण जन्म की पावन कथा सुनाई तो पूरा पंडाल ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। कथा में बताया गया कि कैसे माता देवकी और वासुदेव ने कारागार में भगवान श्रीकृष्ण को जन्म दिया और फिर वासुदेव उन्हें टोकरी में रखकर यमुना पार गोकुल ले गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर बाल कृष्ण की सुंदर झांकी भी निकाली गई। श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर कथा आयोजक नरेश कुमार लक्की, पूजा सोनी, राजन सोनी, बिक्की, बिंदु सोनी, देसराज मोदगिल, दिनेश खत्री, मनु खत्री, मदन गोपाल बोहरा, मधु बोहरा, तिलक राज बांटा, मधु बाला, ज्योति वर्जाता, हंसराज वर्जाता, बबीता कुटलैहडिया, रामपाल ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed