फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is an influx of devotees in Chintpurni temple

चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
There is an influx of devotees in Chintpurni temple
चिंतपूर्णी में माथा टेकने के लिए लाईनों में खडें क्षद्घालु - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को मां के भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह तड़के पांच बजे मंदिर खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शनों को भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह आठ बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की लाइनें मेन बाजार को भी पार कर मोगा सराय तक जा पहुंची। हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट ने पुख्ता प्रबंध किए हुए थे और जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की हुई थी। वहीं इस रविवार के दिन मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर खुद करते हुए नजर आए। यही नहीं उन्होंने खुद मंदिर में खड़े होकर श्रद्धालुओं की भीड़ को जल्दी निकाला। मां के दरबार में रविवार को मां के भक्तों की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही थी। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमयी हो गया था और मां के भक्त जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शनों को आगे बढ़ रहे थे। वहीं पुलिस भी बाजार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाती नजर आई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशीष पठानिया अपनी टीम के साथ खुद बाजार में व्यवस्था बनाने में डटे रहे। उन्होंने जहां लाइन में लगे श्रद्धालुओं को मास्क लगाने के लिए कहा, वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था को सुधारने के साथ भीड़ को भी नियंत्रित किया। दोपहर 12 बजे के करीब बारिश की बूंदाबांदी के बीच भी मां के भक्तों की आस्था कम नहीं हुई। वहीं धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते दुकानदारों की दुकानदारी भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि पिछले कल गुरु पूर्णिमा के कारण रविवार को मां के भक्तों की ज्यादा भीड़ रही और श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची के साथ ही लाइनों में लगकर दर्शन करने मंदिर भेजा जा रहा है। दोपहर दो बजे के करीब एसपी अर्जित सेन ठाकुर और डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने खुद व्यवस्थाएं जांचने मंदिर पहुंचे। एसपी ने पैदल चलकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रविवार को शाम छह बजे तक करीब तीस हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed