{"_id":"66733477c7dc716e210c2244","slug":"there-is-a-need-for-football-coach-again-in-una-how-will-the-sports-talent-shine-una-news-c-93-1-una1001-126647-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में फिर फुटबॉल कोच की दरकार, कैसे निखरेगी खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में फिर फुटबॉल कोच की दरकार, कैसे निखरेगी खेल प्रतिभा
Thu, 20 Jun 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
अस्थायी रूप से भेजे गए फुटबॉल कोच का तीन महीने पहले हुआ स्थानांतरण
ऊन के आने वाले खिलाड़ी फुटबाल का प्रशिक्षण लेने से महरूम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। खेल विभाग ऊना में एक बार फिर फुटबाल कोच की दरकार है। अस्थायी रूप से यहां आए फुटबॉल कोच को फिर से अपने स्टेशन पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इन हालातों के बीच ऊना में फुटबाल खिलाड़ी अभागे हो गए हैं। इस महत्वपूर्ण खेल का प्रशिक्षण उन्हें नहीं मिल पा रहा है।
हालांकि कई युवा अपने स्तर पर फुटबाल का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, लेकिन एक अनुभवी गुरु का ज्ञान फिलहाल इस खेल के खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से खेल विभाग ऊना को भी उक्त प्रशिक्षक की कमी खल रही है। विभागीय कार्रवाई में फुटबाल खेल संबंधी गतिविधियों व दस्तावेजी प्रक्रिया के निपटान में भी अड़चने सामने आ रही हैं। ऊपर से खेल प्रतिभा को निखारने का दम भर रही सरकार फुटबाल के खिलाड़ियों को स्थायी कोच नहीं दे पाई है। इससे स्थानीय खेल प्रेमियों में भी रोष व्याप्त है।
बता दें कि इसी वर्ष की शुरुआती माह में किन्नौर की ओर से डेपुटेशन पर फुटबाल कोच की तैनाती की गई थी। तकरीबन तीन माह तक उन्होंने अस्थायी रूप से यहां सेवाएं देकर खेल प्रतिभा को निखारने का काम किया, लेकिन मार्च माह में उन्हें अपने पिछले कार्यक्षेत्र से उन्हें बुलावा आ गया और उन्हें दोबारा से वहां ज्वाइन करना पड़ा। इसके बाद फिर से ऊना में फुटबाल कोच का पद्भार रिक्त हो गया है।
विज्ञापन
-- -
फुटबाल कोच का पद ऊना खेल विभाग के पास रिक्त चल रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया है। आशा है जल्द इस पद की पूर्ति हो जाएगी।
-उत्तम डोड, जिला खेल अधिकारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, ऊना