फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft

कांगड़ा के रैहन से पांच तोले सोने के जेवर बरामद

Sun, 10 Nov 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Theft
अंब (ऊना)। पुलिस ने चोरी हुए पांच तोला सोने के जेवर कांगड़ा के रैहन से बरामद किए हैं। क्षेत्र के नंदपुर में चोरी की वारदात के लिए नगरोटा बगवां से गिरफ्तार आरोपी रोहित की निशानदेही पर अंब पुलिस की एसआईटी ने रैहन और जसूर के कपड़ा विक्रेता और एक सुनार को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रिमांड के दौरान रैहन निवासी कपड़ा विक्रेता अमित से पूछताछ की। इसके बाद शनिवार को रैहन में उसके ठिकाने से चोर किए गए सोने के पांच तोला जेवरात बरामद कर लिए। अभी वारदात में चोरी नकदी और अन्य जेवरात की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 अगस्त को नंदपुर में सतीश चौधरी के घर सेंधमारी कर चोर की गई थी। इस दौरान लगभग ग्यारह तोला सोना और लगभग पैंतीस हजार रुपये नकदी उड़ाए गए। हालांकि वारदात के वक्त परिजन जाग गए थे। मगर चोर मंसूबों में कामयाब हो गए। वे मौके से जेवरात और नकदी लेकर भाग निकले। चोरी के आरोपी रोहित के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ की गई। उसने चोरी का पांच तोले सोना कपड़ा विक्रेता और बाकी आभूषण जसूर के सुनार को बेचने की बात कही थी। इसमें से पांच तोला सोना पुलिस बरामद कर लिया है। पांच तोला से अधिक अभी बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने चोरी के पांच तोला सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस बाकी जेवरात के बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed