फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft of cash along with gold and silver jewelery in Malahat

Una News: मलाहत में सोने-चांदी के आभूषणों समेत नकदी चोरी

Sun, 21 Jul 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash along with gold and silver jewelery in Malahat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत पड़ते गांव मलाहत में अज्ञात शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब दस लाख रुपये के सामान पर भी हाथ साफ किया है।
घटना बीती रात शुक्रवार की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटैज भी जांची जा रही है। मलाहत निवासी आजाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार सहित घर के मुख्य हाल में सो गए। थोड़ी देर बाद पत्नी किरण को साथ लगते कमरे में किसी के बात करने की आवाजें सुनाई दीं। इस बीच जब वहां जाकर देखा तो अंदर से बंद कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। परिवार के साथ मकान के पीछे की तरफ खिड़की की लोहे की ग्रिल को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। शातिरों ने अलमारी को तोड़कर दो सोने के सेट, चेन, मंंगलसूत्र, बच्चों के कान की बालियां, सोने की अंगुठियां, टीका, चांदी की पायल आदि सहित यहां रखे गए सात हजार रुपये चोरी कर लिए। इन सबकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की गई है। परिवार सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द चोरों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed