फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft in a hardware shop in Gagret market, thieves took away 35 thousand cash

Una News: गगरेट बाजार में हार्डवेयर की दुकान में चोरी, 35 हज़ार नकद ले उड़े चोर

Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Theft in a hardware shop in Gagret market, thieves took away 35 thousand cash
गगरेट में हुई चोरी की जांच करती पुलिस।संवाद
घनारी (ऊना)। गगरेट बाजार की एक हार्डवेयर दुकान में बुधवार रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दौलतपुर रोड स्थित विशाल बंसल की दुकान का ताला तोड़कर कैश काउंटर से 35 हजार रुपये नकद चुरा लिए। विशाल बंसल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया। इस घटना से व्यापारी वर्ग में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। गगरेट व्यापार मंडल ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी सिस्टम दुरुस्त करने की मांग की है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने चोरी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed