{"_id":"673897ec032850a74e0ac852","slug":"the-youth-said-if-i-get-a-good-pay-scale-i-will-do-my-duty-wherever-it-is-una-news-c-93-1-una1001-138448-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: युवा बोले-अच्छा वेतनमान मिले तो ड्यूटी जहां भी हो कर लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: युवा बोले-अच्छा वेतनमान मिले तो ड्यूटी जहां भी हो कर लेंगे
विज्ञापन
सुरेश बसन
ऊना। स्थान : जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना। दिन : शनिवार, समय 10 बजे। जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड के 30 पदों पर नौकरी के लिए जिले के विभिन्न गांवों से युवक-युवतियां पहुंचे हुए हैं। विभागीय परिसर पर कई दस्तावेजों को पुख्ता बनाने में जुटे हुए हैं। कंपनी की ओर से साक्षात्कार लेने आए ब्रांच मैनेजर कपिल ठाकुर व उप प्रबंधक दीक्षा वालिया सभागार के साथ लगते कक्ष में प्रतिभागियों से रूबरू होने के लिए तैयार हैं। पंजीकरण पूरा होने पर यहां नौकरी की चाह के लिए 47 अभ्यर्थियों की उपस्थिति सामने आई। कंपनी प्रतिनिधियों ने लिपिक के 15 एवं सेल्स और मार्केटिंग के भी 15 नियमित पदों की जानकारी दी। सभागार के बाहर कुछ मौजूद युवाओं में नौकरी को लेकर चर्चा हो रही है। इतने में साक्षात्कार प्रक्रिया से होकर लौटे तीन युवाओं को उनके दोस्त एवं अन्य घेरा डाल लेते हैं। उनसे पूछ रहे हैं कि साक्षात्कार में क्या-क्या पूछा गया। अधिकांश स्नातक उत्तीर्ण युवा लिपिक पद लिए साक्षात्कार दे रहे हैं। अन्य सेल्स मार्केटिंग के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। समय 11 बजे। विभागीय काउंसलर कृति भारद्वाज यहां साक्षात्कार देने आए अभ्यर्थियों को दस्तावेज संपन्न कराने सहित उन्हें बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रेरित कर रही हैं। साक्षात्कार में जाने से पहले उन्होंने सभागार में मौजूद अभ्यर्थियों को पूरे विश्वास के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर देने एवं निपुणता के साथ कंपनी प्रतिनिधियों संग संवाद करने के बारे में बताया।
समय : 12 बजे। साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवा कुछ दस्तावेजों की फोटो काॅपी करवाकर ऊपर पहुंचते हैं। एक दूसरे से चर्चा करते हैं कि बस साक्षात्कार की बारी आने पर सब कुछ अच्छा हो, नौकरी चाहे किसी भी जिले में दे दें। इस बीच इंटरव्यू कक्ष से आया एक युवक सभागार में बैठे दूसरे का नाम पुकार कंपनी प्रतिनिधियों के पास जाने का संदेह देता है। समय : 1 बजे। कंपनी प्रतिनिधि इस समय तक आधे से ज्यादा युवाओं का साक्षात्कार ले चुके हैं। अभ्यर्थियों के आने पर उनसे नाम आदि के क्रम के साथ अन्य सवाल भी किए जा रहे हैं। कक्ष से खुशी-खुशी बाहर आने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है कि साक्षात्कार में प्रस्तुति अच्छी रही है। बाकायदा कंपनी उन्हें लिखित परीक्षा के लिए चयनित होने बारे सूचित कर रही है।
साक्षात्कार देने सुबह पौने दस बजे पहुंच गया। विभिन्न कंपनियों में यह मेरा तीसरा साक्षात्कार है और नौकरी के लिए किसी भी जिले में तैनाती के लिए भी तैयार हूं। यहां क्लर्क पद के लिए अपनी किस्मत आजमाई है। -हरजीत सिंह, हरोली
विज्ञापन
बजाज कैपिटल में अपनी नौकरी के लिए पहला इंटरव्यू देने आया हूं। क्लर्क पद की नौकरी के लिए साक्षात्कार देना है। इससे पूर्व कोई अनुभव तो नहीं है लेकिन कार्य करने की क्षमता अपने आप में रखता हूं। -सतिंदर पाल सिंह, बौल
सेल्स एवं मार्केटिंग के लिए साक्षात्कार देने आया हूं। मेरे स्नातक दस्तावेज की डिग्री अभी आनी बाकी है, इसलिए इस पद को चुना है। जबकि दस्तावेज पूरे होने पर लिपिक पद को चुनता। -पंकज, बंगाणा
कंपनी में नौकरी के संबंध में पता चला कि ऊना, बिलासपुर या किसी अन्य जिले में भी तैनाती दे सकते हैं। यहां लिपिक पद के लिए इंटरव्यू देना है। नौकरी अच्छे वेतनमान के साथ मिले तो जिला कोई भी हो। कम से कम बेकार बैठने से अच्छा है कि कार्य का अनुभव हासिल होगा।
-अविनाश, अंबोटा-गगरेट
वहीं, जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों से 47 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए हैं। इनमें से कंपनी ने 25 का चयन लिखित परीक्षा के लिए किया है।