फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The work of new Panchkarma room in District Ayurvedic Hospital is in its final stage

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म के नए कक्ष का कार्य अंतिम चरण में

Tue, 17 Jun 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
The work of new Panchkarma room in District Ayurvedic Hospital is in its final stage
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म के लिए नए कक्ष का विस्तार किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। कक्ष में जल्द ही नए उपकरण भी स्थापित कर दिए जाएंगे। इसके बाद इस कक्ष को जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस कक्ष के विस्तार के बाद यहां एक साथ तीन से चार लोगों का पंचकर्म हो पाएगा। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसे लेकर विभाग की तरफ से विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अस्पताल के पंचकर्म कक्ष का विस्तार कार्य शुरू हो गया है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म करवाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। अस्पताल में रोजाना औसतन पांच से 10 लोगों का पंचकर्म होता है। पंचकर्म कक्ष छोटा होने के चलते एक समय पर एक ही मरीज का पंचकर्म विधि से उपचार किया जा सकता है। ऐसे में अन्य मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। दूसरी तरफ अस्पताल में मिलने वाली कपिंग थैरेपी की सुविधा भी इसी कक्ष में होती है। ऐसे में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से नए पंचकर्म कक्ष को स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन



नए पंचकर्म कक्ष का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष बचे कार्य को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। नए कक्ष में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. विनय जसवाल, प्रभारी जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed