{"_id":"68e408cee23c9585ad078238","slug":"the-woman-secretary-accused-in-the-dilwan-cooperative-society-scam-is-on-remand-while-the-other-accused-is-absconding-una-news-c-93-1-ssml1048-167946-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दिलवां सहकारी सभा घोटाले की आरोपी महिला सचिव रिमांड पर, दूसरा आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दिलवां सहकारी सभा घोटाले की आरोपी महिला सचिव रिमांड पर, दूसरा आरोपी फरार
Tue, 07 Oct 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। सहकारी सभा सीमित दिलवां में करोड़ों रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार महिला सचिव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
रविवार को अंब पुलिस की टीम ने आरोपी महिला सचिव को उसके घर से गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में शामिल दूसरे मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम आरोपी के घर और निजी ठिकानों पर लगातार छापा मार रही है।
थाना प्रभारी अंब अनिल उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान गबन की रकम के प्रवाह, फर्जी दस्तावेजों की भूमिका और अन्य संबंधित लोगों की संलिप्तता की जांच की जाएगी। ज्ञात रहे कि सहकारी सभा में 2,91,00,371.65 रुपये का गबन सामने आया था। इस वित्तीय अनियमितता में तत्कालीन सचिव और तत्कालीन उपप्रधान की भूमिका पाई गई थी। प्रबंधक समिति ने मामले में सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए कार्यवाही पुस्तिका संख्या 186/25-26 में प्रस्ताव पारित किया था, जिसके आधार पर थाना अंब में मामला दर्ज हुआ। सभा के प्रधान ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय का कहना है कि रिमांड अवधि में मामले की तह तक जाने की कोशिश की जाएगी। दूसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश लगातार जारी है।