{"_id":"6999974cacc4ce347a077581","slug":"the-wheat-procurement-process-will-begin-in-the-district-from-april-8-una-news-c-93-1-ssml1048-182370-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया आठ अप्रैल से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया आठ अप्रैल से होगी शुरू
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नोडल एजेंसी नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में किसानों से गेहूं की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। किसानों से गेहूं की खरीद आठ अप्रैल से 15 जून तक अनाज मंडी रामपुर और टकारला में की जाएगी।
सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित और सुनिश्चित मूल्य प्राप्त होगा। जिले के किसान अपनी फसल की बिक्री के लिए एक मार्च के बाद https://hpapp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार टोकन सेवा आरंभ होने के उपरांत किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने टोकन बुक कर मंडी में अपनी उपज बेच सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को घर-द्वार के समीप फसल विक्रय की सुविधा प्राप्त होगी। खरीदी गई गेहूं की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी।
विज्ञापन
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए किसान जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालय के दूरभाष संख्या 01975-226016 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित, हमीरपुर के दूरभाष संख्या 01972-223922 पर संपर्क कर सकते हैं।