फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The water level of Bhakra Dam crossed 1638 feet

Una News: भाखड़ा बांध का जलस्तर पहुंचा 1638 फीट के पार

Thu, 07 Aug 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
The water level of Bhakra Dam crossed 1638 feet
70352 क्यूसिक पानी की आमद से बांध का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील के जलस्तर में हो रही है वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल में कई जगहों पर बाढ़ से भारी तबाही हो रही है। दूसरी तरफ भाखड़ा बांध के जल स्तर में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो बीते कुछ दिनों से भाखड़ा बांध के पीछे बनी गोबिंद सागर झील के जलस्तर में दो से तीन फीट से भी अधिक तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है । बीबीएमबी प्रबंधन के अनुसार वीरवार को भाखड़ा गाेबिंद सागर झील में पानी की आमद 70352 क्यूसिक दर्ज की गई। जिससे भाखड़ा बांध का जलस्तर 1638.82 फीट जा पहुंचा। जबकि, भाखड़ा बांध से टरबाइनों के माध्यम से 18296 क्यूसिक पानी बिजली उत्पादन के लिए छोड़ा गया। बात अगर नंगल बांध से नंगल हाइडल नहर में छोड़े जाने वाले पानी की करें तो 12350 क्यूसिक और श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा को कम कर 5000 क्यूसिक किया गया है। इस तरह नंगल बांध से सतलुज दरिया में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा को कम कर 650 क्यूसिक किया गया। बीते वर्ष सात अगस्त के ही दिन भाखड़ा बांध का जल स्तर 1613.51 फीट था और मौजूदा समय में लगभग 25 फीट अधिक है। भाखड़ा बांध के जल स्तर में मौजूदा समय के अनुसार वृद्धि होती रही तो डैम का जल स्तर खतरे के निशान तक भी पहुंच सकता है। बांध के जल स्तर की भराई का सीजन 15 सितंबर तक माना जाता है। भाखड़ा बांध के 1680 फीट जल स्तर को खतरे का निशान माना जाता है। हालांकि 1685 फीट तक भी वाटर लेवल पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed