फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The water dam in the ravine broke due to road construction work, 20 vehicles were damaged

Una News: सड़क निर्माण कार्य से खड्ड में बना पानी का बांध टूटा, 20 वाहनों को नुकसान

Mon, 26 May 2025 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
The water dam in the ravine broke due to road construction work, 20 vehicles were damaged
देहरियां जसवालां में खड्ड में कीचड़ में फंसे श्रद्धालुओं के वाहन। संवाद
राजपुर जस्वां खड्ड में बढ़ा जलस्तर,
विज्ञापन

जसवाल बिरादरी के वार्षिक भंडारे में हादसा
मई माह के आखिरी रविवार को देहरियां जसवालां में था भंडारा और जगराता कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। सड़क निर्माण कार्य से खड्ड में बना पानी का बांध टूटने से राजपुर जस्वां खड्ड में खड़े 20 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। जबकि, बड़ी संख्या में वाहन कीचड़ में फंस गए। उपमंडल अंब के तहत राजपुर जस्वां खड्ड में जसवाल बिरादरी के वार्षिक भंडारे में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहन खड्ड में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे खड्ड में एक साथ भारी मात्रा में पानी आ गया।
जसवाल बिरादरी की तरफ से हर वर्ष मई के आखिरी रविवार को देहरियां जसवालां में स्थित रानी मां के मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इससे पूर्व शनिवार रात को मंदिर में जगराते का आयोजन किया जाता है। इसी कार्यक्रम के चलते शनिवार रात से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देहरियां में शीश नवाने के लिए जुटने शुरू हो गए थे। देहरियां आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन साथ लगती खड्ड में ही खड़े करने पड़ते हैं। शनिवार रात को क्षेत्र में बारिश के कारण निर्माणाधीन ज्वार-राजपुर जस्वां-घगोह मार्ग पर देहरियां के ऊपर की ओर से निकल रहे रास्ते पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया था। रविवार को पानी के तेज दबाव के चलते मिट्टी से बनी रोक टूट गई। एक साथ आए पानी में खड्ड में खड़ी कारें, स्कूटी और अन्य वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। तेज पानी के कारण कई वाहन कीचड़ में फंस गए या वाहनों के अंदर पानी घुस गया। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद ट्रैक्टरों और जेसीबी की मदद से लोगों ने अपने वाहनों को कीचड़ से बाहर निकलवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद अंब थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की।
विज्ञापन

डीएसपी अंब वसुधा सूद में बताया कि हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस की टीम गई थी। आगामी जांच जारी है।

देहरियां जसवालां में खड्ड में कीचड़ में फंसे श्रद्धालुओं के वाहन। संवाद

देहरियां जसवालां में खड्ड में कीचड़ में फंसे श्रद्धालुओं के वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed