फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The waiting room of the modern mother-child hospital started becoming small for the patients.

Una News: आधुनिक मातृ-शिशु अस्पताल का प्रतीक्षा कक्ष मरीजों के लिए पड़ने लगा छोटा

Sun, 04 May 2025 02:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The waiting room of the modern mother-child hospital started becoming small for the patients.
गर्भवती महिलाएं फर्श पर बैठकर कर रहीं बारी का इंतजार
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से तैयार एमसीएच में मरीजों के लिए व्यवस्थाएं अधूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के साथ बनाए गए आधुनिक मातृ शिशु अस्पताल में ओपीडी के बाहर गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों के लिए बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष की कुर्सियां अभी से कम पड़ने लगी हैं। प्रतिदिन महिलाओं को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा जा रहा। सवाल यह है कि करोड़ों की लागत से तैयार आधुनिक कहे जाने वाले मातृ शिशु अस्पताल की शुरुआत में स्थिति यह है तो आने वाले दिनों में क्या होगी।जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में क्षेत्रीय अस्पताल के पास करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से मातृ शिशु अस्पताल का भवन तैयार किया गया है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए ओपीडी सुविधा चल रही है। ओपीडी के बाहर कुर्सियों और स्लैब की व्यवस्था है। जहां महिलाएं व उनके साथ आए पारिवारिक सदस्य अपनी बारी का इंतजार करते हैं लेकिन व्यस्त दिनों में यह स्थान अपर्याप्त साबित हो रहा। महिलाएं और उनके साथ आए लोग फर्श और सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करते हैं। यह स्थिति ऐसे समय पर है, जब मातृ शिशु अस्पताल अभी अपने शुरुआती चरण में है। अभी यहां वार्ड, ओटी और बच्चों की जांच के लिए ओपीडी तैयार होनी है। अस्पताल के शत-प्रतिशत क्रियाशील होने पर भीड़ और दबाव और बढ़ेगा। अस्पताल आए मरीजों और तीमारदारों में अलका रानी, सुषमा देवी, कोमल देवी, कंचन रानी, वंशिका और अमीषा ने बताया कि पहले अस्पताल में एक ही महिला रोग विशेषज्ञ तैनात थी। अब दो विशेषज्ञ हैं लेकिन मरीजों की सहूलियत अभी भी शून्य है। यहां बेशक प्रतीक्षा कक्षा को बड़ा बनाया गया है लेकिन एक ही स्थान पर दो ओपीडी होने से मरीज एक स्थान पर एकत्र हो रहे। कहा कि मरीजों के लिए प्रतीक्षा कक्षा का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए ताकि इस प्रकार की परेशानी न हो।

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक संजय मनकोटिया ने बताया कि मरीजों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा। प्रतिदिन वार्ड व अन्य स्थानों का निरीक्षण भी किया जा रहा। अति व्यस्त दिनों में संभव है कि किसी मरीज या तीमारदार को परेशानी आई हो। जल्द इसका निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed